दिल्ली में सोमवार को सोनिया गांधी की किताब 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' का विमोचन हुआ। कार्यक्रम में सोनिया के जीवन पर एक शॉर्ट फिल्म दिखाई गई, जिसे देखकर वे भावुक हो गईं। इस मौके पर प्रियंका ने उन्हें गले लगाया। सोनिया ने कार्यक्रम में अपनी पुरानी यादों का भी जिक्र किया। उनकी यह किताब 10 नवंबर को बाजार में आ चुकी है।

इसी दिन राहुल गांधी समेत INDIA ब्लॉक के नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट में नई याचिका दाखिल की। याचिका में चुनाव आयोग से SIR को लेकर 48 सवाल पूछने की अनुमति मांगी गई है। याचिकाकर्ताओं ने कहा कि डिप्टी इलेक्शन कमिश्नर के पास रिकॉर्ड नहीं हैं, इसलिए CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी अलग-अलग हलफनामा दाखिल करें।

बाजार में चांदी 7,749 रुपए गिरकर 1.70 लाख रुपए प्रति किलो पर आ गई है। यह पिछले 11 महीनों में सबसे कम कीमत है। इससे पहले 1 दिसंबर 2025 को चांदी 1.64 लाख रुपए पर थी। चांदी 29 जनवरी 2026 को 3.86 लाख रुपए के ऑल टाइम हाई पर पहुंची थी, तब से अब तक यह 2.16 लाख रुपए सस्ती हो चुकी है। वहीं, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने के दाम 838 रुपए गिरकर 1.34 लाख रुपए पर आ गए हैं। 13 नवंबर को सोना 1.36 लाख रुपए और चांदी 1.78 लाख रुपए पर थी।

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो आतंकियों को निशाना बनाया, जिनमें लश्कर का कमांडर लतीफ भट भी शामिल है। एक आतंकी का शव बरामद हुआ है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है। बताया गया है कि 11 नवंबर को इन्हीं आतंकियों ने CRPF पोस्ट पर फायरिंग की थी, जिसमें तीन जवान घायल हुए थे। हमले का CCTV फुटेज भी सामने आया था।

ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन तीन दिन के भारत दौरे पर हैं। दोनों ने मुंबई के बल्लार्ड एस्टेट में गली क्रिकेट खेला, जहां एक बच्ची ने विलियम को बोल्ड कर दिया। इस दौरान सचिन तेंदुलकर भी मौजूद थे। विलियम और केट 18 नवंबर को दिल्ली जाएंगे, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात होगी। यह उनका दूसरा आधिकारिक भारत दौरा है; इससे पहले दोनों अप्रैल 2016 में भारत आए थे।