सोनिया गांधी की किताब 'बिलॉन्गिंग ए जर्नी ऑफ लव' के जारी होने के बाद गांधी परिवार के अंदरूनी रिश्तों पर चर्चा एक बार फिर तेज हो गई है। इसी बीच सोनिया गांधी के साथ अपने रिश्तों पर मेनका गांधी का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
मेनका गांधी ने उस वीडियो में सोनिया गांधी के साथ अपने संबंधों को लेकर बड़ी बात कही थी। वायरल हो रहे इस वीडियो में मेनका ने कहा था कि दोस्ती नहीं, लेकिन कुछ और बात है। हालांकि, वीडियो में उनके बयान का पूरा संदर्भ सामने नहीं आया है।
बता दें कि सोनिया गांधी ने अपनी किताब में परिवार, रिश्तों, प्यार, बिछड़ने के दर्द और राजनीति तक के कई पहलुओं का जिक्र किया है। किताब के जरिए उन्होंने अपनी जिंदगी के कई अनुभवों को साझा किया है।
किताब जारी होने के बाद से गांधी परिवार के अंदरूनी रिश्तों को लेकर चर्चाएं हो रही हैं। इस बीच मेनका गांधी का पुराना वीडियो वायरल होने से इन चर्चाओं को और हवा मिली है।