सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग के कामकाज और विभिन्न राज्यों में जारी SIR प्रक्रिया को लेकर दायर याचिकाओं पर सुनवाई टल गई है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी समेत 13 विपक्षी नेताओं की इन याचिकाओं पर अब 9 दिसंबर को सुनवाई होगी।
बता दें कि याचिकाकर्ताओं ने चुनाव आयोग के कामकाज और अलग-अलग राज्यों में चल रही SIR प्रक्रिया को मुद्दा बनाया है। इंडिया गठबंधन से जुड़े इन नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है।
सुनवाई टलने के बीच वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने एक बड़ी मांग रखी है। हालांकि, मामले में अभी कोई सुनवाई नहीं हो पाई है और अदालत ने अगली तारीख तय कर दी है।
मामले की अगली सुनवाई 9 दिसंबर को होगी, जिसमें इन याचिकाओं पर विचार किया जाएगा।