सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग के कामकाज और विभिन्न राज्यों में जारी SIR प्रक्रिया को लेकर दायर याचिकाओं पर सुनवाई टल गई है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी समेत 13 विपक्षी नेताओं की इन याचिकाओं पर अब 9 दिसंबर को सुनवाई होगी।

बता दें कि ये याचिकाएं चुनाव आयोग के कामकाज और अलग-अलग राज्यों में चल रही SIR प्रक्रिया के मुद्दे पर दायर की गई हैं। मामले में वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने एक बड़ी मांग भी रखी है।

फिलहाल सुनवाई की अगली तारीख 9 दिसंबर तय हुई है, जब अदालत इन याचिकाओं पर विचार करेगी।