अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शेनझेन में चीन के ऊपर जासूसी करवाने की बात स्वीकार की है। एनवीडिया सीईओ जेन्सन हुआंग का जिक्र आने पर ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और चीन दोनों एक-दूसरे के ऊपर जासूसी करवाते हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि इस मामले में अमेरिका चीन से आगे है और बेहतर तरीके से जासूसी करता है। बताया जा रहा है कि इस समय एनवीडिया सीईओ जेन्सन हुआंग की कथित प्रेमिका पर लगे चीनी जासूसी के आरोपों को लेकर दोनों देश आमने-सामने हैं। हालांकि, अमेरिका और चीन दोनों ने आधिकारिक तौर पर ऐसी किसी घटना से इनकार किया है।

दूसरी ओर, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने असदुद्दीन ओवैसी पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि हैदराबाद से आया एक मौलाना फिलहाल ज्यादा सक्रिय है और काफी मचल रहा है, लेकिन चिंता की कोई जरूरत नहीं है। योगी ने कहा कि जिस दिन उत्तर प्रदेश चुनाव के नतीजे आएंगे, उस दिन सब कुछ साफ हो जाएगा। बता दें कि उत्तर प्रदेश में ओवैसी ने चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी के साथ मिलकर 'सामाजिक परिवर्तन मोर्चा' बनाया है।

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने रिटायरमेंट के बाद PF का पैसा किस्तों में निकालने की सुविधा यानी सिस्टमैटिक विड्रॉल प्लान (SWP) को मंजूरी दे दी है। अब रिटायरमेंट के बाद पूरा EPF पैसा एक साथ निकालने की जरूरत नहीं होगी। कर्मचारी अपनी जरूरत के हिसाब से हर महीने, तीन महीने या साल में एक बार PF का पैसा निकाल सकेंगे, और खाते में बची रकम पर ब्याज भी मिलता रहेगा।

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने रामकथा का आयोजन किया, जिसमें पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री कथा सुना रहे थे। इसमें भोजपुरी स्टार पवन सिंह समेत कई बड़े नाम पहुंचे। मंच पर पवन सिंह माइक लेकर मौजूद थे, इसी दौरान राजा भैया ने उनसे माइक छीन लिया और धनंजय सिंह का नाम लेने लगे। इससे पवन सिंह चौंक गए और दोनों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मुंबई पुलिस के मुताबिक बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान को बाबा सिद्दीकी के हत्यारे जीशान सिद्दीकी की तरफ से वायस मैसेज के जरिए हत्या करने की धमकी मिली है। हालांकि, मुंबई पुलिस के सूत्रों ने अभी तक इस बात की जानकारी नहीं दी है।