नेशनल ओलंपियाड (एयूएनओ) की लेवल-1 के दूसरे चरण की परीक्षाएं 18 से 27 नवंबर तक देशभर में आयोजित की जा रही हैं, जिनमें लाखों विद्यार्थी हिस्सा ले रहे हैं। ओलंपियाड का उद्देश्य विद्यार्थियों की पढ़ाई की क्षमता को पहचानना और यह बताना है कि उन्हें किन विषयों में सुधार की जरूरत है। इसके जरिए विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर पर दूसरे बच्चों के प्रदर्शन से अपनी तुलना करने का अवसर भी मिलेगा।

कक्षा 1 और 2 के विद्यार्थियों के लिए इंग्लिश और मैथमेटिक्स विषय रखे गए हैं, जबकि कक्षा 3 से 10 तक के विद्यार्थी इंग्लिश, मैथमेटिक्स, साइंस, लॉजिकल रीजनिंग, जनरल नॉलेज, हिंदी और टेक एंड एआई विषयों में हिस्सा ले सकते हैं। परीक्षा के बाद मिलने वाली एआई परफॉरमेंस रिपोर्ट को पहले से अधिक उन्नत बनाया गया है, जिसमें अंक और रैंक के साथ प्रदर्शन का विस्तृत विश्लेषण भी दिया जाएगा। इससे विद्यार्थी अपनी विषयवार ताकत और कमजोरियां समझ सकेंगे तथा अभिभावकों को आगे की तैयारी के लिए दिशा तय करने में मदद मिलेगी।

परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार टेक एंड एआई (कक्षा 3 से 10) की परीक्षा 22 नवंबर को ऑनलाइन होगी, मैथमेटिक्स (कक्षा 1 से 10) 23 नवंबर, साइंस 25 नवंबर, लॉजिकल रीजनिंग 26 नवंबर और हिंदी की परीक्षा 27 नवंबर को होगी। इस साल पैन आईआईटी एलुमनाई एसोसिएशन मेंटरिंग पार्टनर के रूप में जुड़ा है, जिसके तहत कक्षा 5 से 10 तक के नेशनल टॉपर्स को आईआईटी दिल्ली कैंपस में एक दिवसीय विशेष मेंटरशिप सेशन में शामिल होने का अवसर मिलेगा। टॉप-3 चैंपियन अवार्ड विजेताओं को एक अभिभावक के साथ यूरोपियन स्पेस सेंटर जाने का मौका मिलेगा।

लेवल-1 में बेहतर प्रदर्शन करने वाले टॉप 20 फीसदी चयनित विद्यार्थी फरवरी 2027 में होने वाली लेवल-2 की परीक्षा में बैठ सकेंगे। ओलंपियाड से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए विद्यार्थी और अभिभावक दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन कर सकते हैं या टोल-फ्री नंबर 1800 121 1166 पर कॉल करके जानकारी ले सकते हैं।