चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के लिए बीजेपी ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में पार्टी ने 23 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। नगर निगम के मौजूदा मेयर सौरभ जोशी को वार्ड नंबर 12 से टिकट दिया गया है। चंडीगढ़ नगर निगम में कुल 35 वार्ड हैं और चुनाव 23 दिसंबर को होंगे, जबकि मतों की गिनती 26 दिसंबर को की जाएगी।

पहली सूची के अनुसार वार्ड नंबर 1 से गुरविंदर सिंह, वार्ड 4 से रविंदर लोहाट, वार्ड 6 से जगतार सिंह ढिल्लों, वार्ड 7 से अरविंद सिंह, वार्ड 8 से किरण सिंह, वार्ड 10 से देवेंद्र बबला, वार्ड 11 से सुमिता कोहली और वार्ड 12 से सौरभ जोशी को उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा वार्ड 13 से सुखजीवन कौर, वार्ड 16 से रोहित घाबरी, वार्ड 17 से मीनाक्षी सिंह, वार्ड 18 से राजेश कुमार गुप्ता, वार्ड 20 से अभय झा, वार्ड 21 से सुनीता कौर, वार्ड 22 से दीपक शर्मा और वार्ड 24 से दीपक महाजन को टिकट मिला है।

सूची में वार्ड 26 से रेखा सूद, वार्ड 27 से गुरबक्श रावत, वार्ड 28 से अमित मिश्रा, वार्ड 29 से प्रिया वहरोत्रा, वार्ड 33 से कंवरजीत सिंह राणा, वार्ड 34 से भूपेंद्र शर्मा और वार्ड 35 से राजेंद्र कुमार शर्मा के नाम शामिल हैं।

चुनाव के शेड्यूल के मुताबिक नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 3 दिसंबर है। नामांकन पत्रों की जांच 4 दिसंबर को होगी और उम्मीदवार 7 दिसंबर तक अपना नाम वापस ले सकेंगे। मतदान 23 दिसंबर को होगा और मतों की गिनती 26 दिसंबर को की जाएगी।