बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गंभीर चक्रवाती तूफान अकवान बुधवार को अपना रास्ता बदल चुका है। बुधवार दोपहर जारी अपने पूर्वानुमान में मौसम विभाग ने बताया कि चक्रवात के नरसापुर और पुरी के बीच तट से टकराने की आशंका है। इस दौरान हवा की अधिकतम गति 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार, इस तूफान को लेकर ओडिशा, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। तूफान को लेकर सरकार अलर्ट पर है और अलग-अलग राज्यों में लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया जा रहा है।
ओडिशा में हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया जा रहा है। इसके अलावा कुछ ट्रेनों का समय भी बदला गया है। प्रशासन तूफान के संभावित असर को देखते हुए तैयारियों में जुटा है।
