देश में सर्दी बढ़ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक यूपी, बिहार, झारखंड और ओडिशा समेत 8 राज्यों में आज घना कोहरा छाया रहेगा। रविवार को भी पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, यूपी, बिहार, झारखंड, ओडिशा, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में घना कोहरा रहा। वहीं जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।

मौसम विभाग ने आज तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और पुडुचेरी में बारिश का अलर्ट जारी किया है। चक्रवात अकवान के कमजोर पड़ने के बाद बंगाल की खाड़ी में एक और मौसमी सिस्टम बनने के संकेत मिल रहे हैं। खाड़ी में अर्नव, मुरासु और अकवान जैसे तीन चक्रवात टकरा चुके हैं। मौसम विभाग के अनुसार यदि नया सिस्टम चक्रवात में बदलता है तो महज 35 से 40 दिनों के भीतर यह चौथा तूफान होगा।

मौसम विभाग ने राज्यों में आज के मौसम को लेकर मैप जारी किया है, जिससे यह समझा जा सकता है कि किस राज्य में सर्दी कैसी रहेगी। सर्दी के मौसम से जुड़ी 3 तस्वीरें भी जारी की गई हैं।

इसके अलावा प्रदूषण को लेकर भी अपडेट जारी किया गया है। विभाग ने बताया है कि कहां कितना न्यूनतम तापमान रहेगा, जिसकी पूरी लिस्ट जारी की गई है।