बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री जया बच्चन ने अपने पिता की एक सीख साझा की है, जो आज भी माता-पिता के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने बताया कि उनके पिता कहते थे कि उन्हें इस दुनिया में सिर्फ बच्चे पैदा करने के लिए नहीं लाया गया, बल्कि वह चाहते थे कि वह जिंदगी में सब कुछ करके दिखाएं। जया बच्चन के मुताबिक, उनके पिता कभी नहीं चाहते थे कि उनकी शादी हो। उन्होंने कहा था कि तीन बेटियों को इसलिए नहीं लाया गया कि वे पढ़ाई करें, शादी करें, घर बसाएं और बच्चे पैदा करें, बल्कि इसलिए कि वे जिंदगी में कुछ करके दिखाएं।
अभिनेत्री ने कई मौकों पर पेरेंटिंग से जुड़ी बातें साझा की हैं। उन्होंने बताया कि वह एक स्ट्रिक्ट मदर थीं और उनका मानना है कि कभी-कभी छोटे बच्चों के बदतमीजी करने पर उन्हें एकाध थप्पड़ लगा देना चाहिए, ताकि उन्हें एहसास हो कि उन्होंने गलत किया है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि बहुत ज्यादा मारना नहीं चाहिए, लेकिन बच्चों को अनुशासन में रखना जरूरी है।
जया बच्चन ने एक और बात साझा की कि उन्हें बहुत बुरी लगती है जब लोग किसी से भी 'तू' या 'तुम' कहकर बात करते हैं। उन्होंने कहा कि इन बातों का कॉन्शियसली एफर्ट करना चाहिए। उनकी इन बातों से यह समझ आता है कि माता-पिता को बच्चों को प्यार के साथ-साथ अनुशासन और अच्छे संस्कार सिखाने चाहिए, और खासतौर पर बेटियों को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना चाहिए।
