देश की प्रमुख टेलीकॉम कंपनी जियो के प्रीपेड रिचार्ज प्लान में 84 दिन की वैलिडिटी वाले कई विकल्प उपलब्ध हैं। कंपनी के इन प्लान में डेली अनलिमिटेड डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और एसएमएस बेनिफिट के साथ ओटीटी और डिजिटल सब्सक्रिप्शन भी मिलते हैं। जियो के 84 दिन वाले अनलिमिटेड डेटा और वॉइस कॉलिंग वाले सबसे किफायती प्लान की कीमत 799 रुपये है। इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग, रोज 100 एसएमएस और प्रतिदिन 1.5 जीबी डेटा मिलता है। इसके अलावा इस प्लान में 5000 जीबी क्लाउड स्टोरेज और नैनो जीबी डेटा ऑफर भी दिया जाता है। प्लान के साथ 18 महीने तक गूगल जेमिनी का प्रो प्लान भी फ्री मिलता है, जिसकी कीमत करीब 35,100 रुपये बताई जाती है। इस प्लान में जियो टीवी ऐप का एक्सेस भी मिलता है।

84 दिन की वैलिडिटी वाला कंपनी का सबसे सस्ता प्लान 448 रुपये का है। इस प्लान में कंपनी डेटा ऑफर नहीं करती है। इसमें अनलिमिटेड वॉइस कॉल (लोकल, नेशनल और रोमिंग) के साथ 1000 एसएमएस मिलते हैं। जियो फोन यूजर्स के लिए कंपनी 369 रुपये का प्लान ऑफर करती है, जिसमें 84 दिन की वैलिडिटी और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। यूजर्स अपनी जरूरत के अनुसार इन प्लान में से कोई भी चुन सकते हैं।