साल के आखिरी महीने में छुट्टियों की मांग बढ़ने से कीमतें बढ़ने और पसंदीदा जगहों पर सीमित उपलब्धता की परेशानी आती है। इसे देखते हुए मेकमायट्रिप ने ‘ट्रैवल का मुहूर्त’ सेल शुरू की है, जिसमें यात्री पहले से यात्रा की योजना बनाकर भरोसे के साथ बुकिंग कर सकते हैं। कंपनी के अनुसार, एक ही प्लेटफॉर्म पर फ्लाइट, होटल, होमस्टे, हॉलिडे पैकेज, बस, ट्रेन, कैब, टूर और अट्रैक्शंस, फॉरेक्स तथा वीजा सेवाओं की प्लानिंग और बुकिंग की जा सकती है और सभी कैटेगरीज में आकर्षक डील्स का लाभ उठाया जा सकता है।

घरेलू यात्रा के लिए कूर्ग, अंडमान, लक्षद्वीप, जम्मू-कश्मीर, केरल, राजस्थान, पूर्वोत्तर और गोवा जैसे पर्यटन स्थल जोड़े गए हैं, जबकि विदेश यात्रा के इच्छुक लोगों के लिए जापान, दुबई, मलेशिया, सिंगापुर, थाईलैंड, वियतनाम, श्रीलंका, ब्रिटेन और यूरोप के अन्य देशों के विकल्प हैं। अभियान में संयुक्त अरब अमीरात का फेरारी वर्ल्ड, सिंगापुर के यूनिवर्सल स्टूडियोज, मैडम तुसाद, नाइट सफारी और सिंगापुर जू तथा वियतनाम का सन वर्ल्ड बा ना हिल्स जैसे लोकप्रिय पर्यटन आकर्षण भी शामिल किए गए हैं।

कंपनी के लॉयल्टी प्रोग्राम MMTBLACK के सदस्यों को हर शुक्रवार विशेष ‘ब्लैक फ्राइडे डील्स’ मिलेंगी। सभी ग्राहकों के लिए रोजाना शाम 6 से 9 बजे के बीच सीमित संख्या में विशेष ऑफर जारी किए जाएंगे, जिन्हें कंपनी ने ‘लाइटनिंग ड्रॉप्स’ नाम दिया है। होटल और होमस्टे के लिए OneCircle रिवॉर्ड प्रोग्राम के सदस्यों को भी इस सेल में बुकिंग पर अतिरिक्त लाभ मिलेगा।

सेल में 30,000 से अधिक घरेलू और 3,500 से अधिक अंतरराष्ट्रीय स्टे प्रॉपर्टीज़, 35 घरेलू और अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस तथा 8 बैंक जुड़े हैं। होटल पार्टनर्स में ताज होटल्स, आईटीसी होटल्स, द लीला पैलेसेज़, रोसेट होटल्स एंड रिसॉर्ट्स और वायंडहैम होटल्स एंड रिसॉर्ट्स जैसे नाम शामिल हैं, जबकि होमस्टे और विला के लिए अमां स्टेज एंड ट्रेल्स, सफ्रनस्टेज, स्टे विस्टा और जोस्टल जैसे विकल्प उपलब्ध हैं। एयरलाइन पार्टनर्स में एयर इंडिया, इंडिगो, अकासा एयर, एयर फ्रांस, ब्रिटिश एयरवेज़, एतिहाद एयरवेज़, कतर एयरवेज़ और सिंगापुर एयरलाइंस शामिल हैं, वहीं बैंकिंग पार्टनर्स में एक्सिस बैंक, डीबीएस बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, आरबीएल बैंक और यस बैंक हैं।