पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के कालिगंज में टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की कार पर हमले का मामला सामने आया है। महुआ मोइत्रा ने आरोप लगाया है कि भाजपा के कार्यकर्ता उनकी कार को धक्का दे रहे थे और उस पर लाठियों तथा अंडों से हमला कर रहे थे।
सांसद ने पुलिस पर भी कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। उनके मुताबिक, पुलिस हमलावरों को हटाने के बजाय उन्हें ही वहां से जाने के लिए कह रही थी।
महुआ मोइत्रा ने दावा किया कि इस घटना की आशंका के बारे में पुलिस को पहले ही बता दिया गया था, लेकिन इसके बावजूद सुरक्षा के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में यह जानकारी दी।
खबर अपडेट की जा रही है।