राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत ने बुधवार (25 नवंबर) को कहा कि दुनिया की कोई भी ताकत भारत की तरक्की नहीं चाहती। उन्होंने कहा कि वैश्विक शक्तियां अपना दबदबा बनाए रखना चाहती हैं और इस सिद्धांत पर भरोसा करती हैं कि जो ताकतवर है, वही बचेगा। भागवत महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में पांचवें पद्मा फेस्टिवल के उद्घाटन समारोह में बोल रहे थे। तीन दिवसीय इस फेस्टिवल का आयोजन ज्ञानयज्ञ फाउंडेशन ने किया है।
भागवत ने कहा कि भारत सभी की मदद करना चाहता है और उन देशों की भी सहायता करता है, जो उससे नफरत करते हैं। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी गुलामी के असर से मुक्त है और अगर कोई ईमानदारी से बोलता है, तो युवा उसके साथ खड़े होने को तैयार रहते हैं। RSS प्रमुख ने कहा कि युवा झूठ से नफरत करते हैं और अपने देश को महान बनाना चाहते हैं।
कार्यक्रम में भागवत के साथ मंच साझा करने वाले पूर्व चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान (रिटायर्ड) ने भी युवाओं पर बात की। उन्होंने कहा कि युवा ‘विकसित भारत’ के सबसे बड़े योगदानकर्ता और लाभार्थी होंगे।
