पंजाब में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने राज्य के मुख्य सचिव केएपी सिन्हा को तलब किया है। अधिकारियों के मुताबिक, यह तलबी भ्रष्टाचार के आरोपों से जुड़ी जांच के सिलसिले में की गई है। सिन्हा वित्त विभाग के प्रमुख सचिव भी हैं और 1992 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।
जानकारी के अनुसार, ईडी ने उन्हें 26 नवंबर को अपने सामने उपस्थित होने को कहा है। मामला संरक्षण और भ्रष्टाचार से जुड़ी जांच तथा सार्वजनिक खजाने को हुए भारी नुकसान से संबंधित बताया जा रहा है।
अधिकारियों ने बताया कि जांच भ्रष्टाचार के आरोपों से संबंधित है। फिलहाल मामले की आधिकारिक पुष्टि से जुड़ी अन्य जानकारी सामने नहीं आई है।
