कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अमेरिका, चीन और रूस के बीच हुई त्रिपक्षीय बैठक को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर इस बैठक की एक तस्वीर साझा करते हुए भारत की अनुपस्थिति पर सवाल उठाए।
उन्होंने तस्वीर के साथ लिखा, 'यदि कांग्रेस सत्ता में होती, तो भारत के प्रधानमंत्री इस मेज पर बैठे होते।'
बता दें कि राहुल गांधी ने यह टिप्पणी अमेरिका, चीन और रूस के बीच हुई त्रिपक्षीय बैठक की तस्वीर साझा करते हुए की। उन्होंने इस बैठक में भारत की भागीदारी न होने को मुद्दा बनाया और केंद्र सरकार पर निशाना साधा।