इस्लामाबाद में रूस और पाकिस्तान के बीच ट्रेड, इकोनॉमिक, साइंटिफिक और टेक्निकल कोऑपरेशन पर इंटरगवर्नमेंटल कमीशन की 11वीं मीटिंग हुई। इसमें रूस के एनर्जी मिनिस्टर सर्गेई त्सेत्लोव ने कहा कि उनका देश पाकिस्तान के साथ स्पेस टेक्नोलॉजी शेयर करने को तैयार है। त्सेत्लोव ने कहा कि रूस एक बड़ी स्पेस पावर है और उसके पास स्पेस एक्सप्लोरेशन का यूनिक एक्सपीरियंस, मजबूत साइंटिफिक और टेक्नोलॉजिकल बेस तथा काफी एक्सपर्टीज हैं। इससे पहले इसी हफ्ते पहली बार एक पाकिस्तानी एस्ट्रोनॉट जीशान अली चीन के शेनझोउ 24 स्पेस मिशन के दल के सदस्य के तौर पर स्पेस में गए हैं।
कई एक्सपर्ट रूस के इस ऑफर को भारत के लिए मैसेज के तौर पर भी देख रहे हैं। COMSATS के कार्यकारी निदेशक डॉक्टर इश्तियाक अहमद का कहना है कि रूस पाकिस्तान के साथ संबंध मजबूत करने में दिलचस्पी क्यों ले रहा है, इसे समझने की जरूरत है। उनके मुताबिक, अमेरिका ने बीते दशकों में भारत को चीन का मुकाबला करने के लिए तैयार किया है और 1990 के दशक के आखिर से अमेरिका और भारत के बीच बने रणनीतिक संबंधों को लेकर रूस काफी नाराज है। अहमद कहते हैं कि रूस को लगा कि भारत अमेरिकी खेमे में चला गया है, ऐसे में वह भारत के क्षेत्रीय प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से बेहतर संबंध बनाकर दिल्ली को मैसेज भेज रहा है।
डिफेंस एनालिस्ट सैयद मोहम्मद अली का कहना है कि दुनिया के स्पेस प्रोग्राम की हिस्ट्री में रूस और अमेरिका सबसे आगे रहे हैं, लेकिन अब चीन और यूरोपियन यूनियन भी बराबरी की कोशिश कर रहे हैं। उनके मुताबिक, पाकिस्तान स्पेस टेक्नोलॉजी हासिल करने के लिए काफी हद तक चीन पर डिपेंडेंट रहा है। इस फील्ड में रूस के साथ कोऑपरेशन बढ़ता है तो टेक्नोलॉजी एक्विजिशन, जॉइंट प्रोजेक्ट्स, सैटेलाइट लॉन्च, नेविगेशन, डेटा शेयरिंग, ट्रेनिंग और टेक्नोलॉजी ट्रांसफर के कई रास्ते इस्लामाबाद के लिए खुल सकते हैं।
