सिवनी के एक होटल में ठहरे एक बालिग कपल को कथित तौर पर पुलिसकर्मियों द्वारा धमकाने का वीडियो सामने आया है। कथित बातचीत होटल के सीसीटीवी में कैद हुई, जिसका वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। वीडियो में पुलिसकर्मी कपल को धमकी देते सुनाई दे रहे हैं, जिसे सुनकर किसी के भी होश उड़ जाएं।

इस वायरल वीडियो पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त एक्शन लिया है। घटना के संबंध में अभी अन्य आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

मामला सिवनी जिले से जुड़ा बताया जा रहा है, जहां होटल में ठहरे कपल के साथ कथित तौर पर पुलिसकर्मियों की यह बातचीत हुई। वायरल वीडियो के आधार पर मुख्यमंत्री ने कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।