सोनिया गांधी की किताब 'बिलॉन्गिंग ए जर्नी ऑफ लव' के जारी होने के बाद गांधी परिवार के अंदरूनी रिश्तों को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है। किताब में सोनिया गांधी ने परिवार, रिश्तों, प्यार, बिछड़ने के दर्द और राजनीति तक के कई पहलुओं का जिक्र किया है।
इसी बीच सोशल मीडिया पर एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मेनका गांधी सोनिया गांधी के साथ अपने रिश्तों पर बात करती नजर आ रही हैं। वायरल वीडियो में मेनका गांधी ने कहा था, 'दोस्ती नहीं, लेकिन...'। यह वीडियो कब का है और किस कार्यक्रम का है, इसकी जानकारी उपलब्ध नहीं है।
गौरतलब है कि सोनिया गांधी की किताब के आने के बाद से ही परिवार के भीतर के रिश्तों पर सार्वजनिक चर्चा शुरू हो गई है। मेनका गांधी का यह पुराना वीडियो इसी चर्चा के बीच सामने आया है।
फिलहाल इस वीडियो पर न तो मेनका गांधी की ओर से और न ही कांग्रेस या गांधी परिवार की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।