कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ में YSRCP और BRS का जिक्र नहीं किया गया है। इस बात पर दोनों पार्टियों ने नाराजगी जाहिर की है।

YSRCP ने कहा है कि वाईएसआर ने राजनीतिक रूप से कमजोर हो चुकी कांग्रेस को फिर से खड़ा किया था। पार्टी ने किताब में इस योगदान का उल्लेख न होने पर आपत्ति जताई है।

दूसरी ओर, BRS ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस नेतृत्व ने तेलंगाना के प्रति कभी सच्चा लगाव या सम्मान नहीं दिखाया। पार्टी ने किताब में तेलंगाना से जुड़े पहलुओं को जगह न मिलने पर असंतोष व्यक्त किया है।

खबर अपडेट की जा रही है।