2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों की कथित बड़ी साजिश से जुड़े मामले में छात्र कार्यकर्ता उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिकाओं पर बुधवार को सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली तीन जजों की पीठ दोनों की अलग-अलग याचिकाओं पर विचार करेगी। दोनों कार्यकर्ता फिलहाल जेल में बंद हैं।

दोनों ने दिल्ली हाईकोर्ट के 30 सितंबर 2026 के फैसले को चुनौती दी है, जिसमें हाईकोर्ट ने उनकी जमानत याचिकाएं खारिज कर दी थीं। इससे पहले चार जुलाई को ट्रायल कोर्ट ने भी दोनों को नियमित जमानत देने से इनकार कर दिया था।

उमर खालिद और शरजील इमाम ने अपनी याचिकाओं में दलील दी है कि मामले की सुनवाई में काफी देरी हो रही है और मुकदमा जल्द पूरा होने की संभावना नहीं है। उनका कहना है कि ऐसी स्थिति में उन्हें लंबे समय तक जेल में रखना उचित नहीं है।

बता दें कि यह मामला 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों से जुड़ी कथित बड़ी साजिश से संबंधित है। सुप्रीम कोर्ट की पीठ बुधवार को दोनों की अलग-अलग जमानत याचिकाओं पर सुनवाई करेगी।