तमिलनाडु के डिंडीगुल जिले में कोडईकनाल-पलानी पहाड़ी सड़क पर गुरुवार रात सावरिकडू के पास एक 407 मिनी बस 100 फुट गहरी खाई में गिर गई। बस में 24 यात्री सवार थे। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और 16 लोग घायल हो गए।

घायलों को डिंडीगुल में मेडिकल ट्रीटमेंट दिया गया। इनमें से गंभीर रूप से घायल दो लोगों को आगे के इलाज के लिए कोयंबटूर रेफर किया गया है।

हादसा गुरुवार रात को हुआ, जब बस सावरिकडू के पास से गुजर रही थी। फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल सका है।