अगर आप कम बजट में एडवेंचर बाइक खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो बाजार में कुछ विकल्प मौजूद हैं। लंबी सवारी और खराब रास्तों पर चलाने के शौकीन राइडर्स के लिए एडवेंचर बाइक्स बेहतर विकल्प मानी जाती हैं। पहले ये बाइक्स काफी महंगी हुआ करती थीं, लेकिन अब कम बजट वाले राइडर्स के पास भी कई विकल्प हैं। यहां देश की 5 सबसे सस्ती एडवेंचर मोटरसाइकिलों की जानकारी दी जा रही है।

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम Hero Xpulse 200 4V का है। इसमें 199.6cc का ऑयल-कूल्ड, सिंगल-सिलिंडर OHC इंजन दिया गया है, जो 18.9bhp की पावर और 17.35nm का टॉर्क देता है। बाइक में फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम के साथ सेल्फ और किक स्टार्ट विकल्प है। कंपनी का दावा है कि इसका माइलेज 32.9kmpl तक है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1,49,727 रुपए से 1,59,518 रुपए तक है। दूसरे नंबर पर Hero Xpulse 210 है, जिसमें 210cc का लिक्विड-कूल्ड DOHC इंजन 24.6PS की पावर और 20.7nm का टॉर्क देता है। इसमें असिस्ट और स्लिपर क्लच के साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स है। कंपनी का दावा है कि इसका माइलेज 40kmpl है। कीमत 1,68,245 रुपए से 1,77,463 रुपए तक है।

तीसरा विकल्प TVS Apache RTX 300 है, जिसमें 299.1cc का लिक्विड-कूल्ड DOHC इंजन राइड-बाय-वायर थ्रॉटल के साथ 36PS की पावर और 28.5nm का टॉर्क देता है। इसमें 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और सेल्फ-स्टार्ट दिया गया है। कीमत 1,99,000 रुपए से 2,39,000 रुपए तक है। चौथे नंबर पर Suzuki V-Strom SX है, जिसमें 249cc का ऑयल-कूल्ड SOHC इंजन 26.5PS की पावर और 22.2nm का टॉर्क देता है। इसमें 6-स्पीड ट्रांसमिशन है और ARAI के मुताबिक इसका माइलेज 32-36kmpl है। इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 205mm है और कीमत 2,02,118 रुपए से 2,11,600 रुपए तक है।

लिस्ट में आखिरी नाम Yezdi Adventure का है, जिसमें 334cc का लिक्विड-कूल्ड DOHC इंजन 29.6PS की पावर और 29.8nm का टॉर्क देता है। इसमें असिस्ट और स्लिपर क्लच के साथ 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और चेन ड्राइव है। इसकी टॉप-स्पीड 140kmph है और ARAI माइलेज 35kmpl है। कीमत 2,05,969 रुपए से 2,35,147 रुपए तक है।