भाजपा ने आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में संविधान गौरव दिवस मनाया। इस कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा सांसद बांसुरी समेत कई अन्य नेता शामिल हुए।

गृह मंत्री अमित शाह ने इस अवसर पर संविधान के लिए बलिदान देने वाले सपूतों को नमन किया और कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने राहुल गांधी का नाम लिए बिना कहा कि कुछ लोग संविधान की किताब जेब में रखते हैं और सरेआम संविधान की किताब लहराते हैं, लेकिन इसे पढ़ना भी जरूरी है।

खबर अपडेट की जा रही है।