भाजपा ने आज दिल्ली में संविधान गौरव दिवस मनाया, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह समेत पार्टी के कई नेता शामिल हुए। इस मौके पर शाह ने संविधान के लिए बलिदान देने वाले सपूतों को नमन किया और कांग्रेस पर निशाना साधा।
गृह मंत्री शाह ने राहुल गांधी का नाम लिए बिना कहा कि कुछ लोग संविधान की किताब जेब में रखते हैं और सरेआम उसे लहराते हैं, लेकिन इसे पढ़ना भी जरूरी है। कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, भाजपा सांसद बांसुरी और कई अन्य नेता भी मौजूद रहे।
खबर अपडेट की जा रही है।