सपा नेता आजम खां का रिहाई परवाना डासना जिला कारागार पहुंच गया है। मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय मामले में मनी लांड्रिंग के आरोप में जेल में बंद आजम खां करीब एक घंटे में जेल से बाहर आ सकते हैं।

सपा नेता एक नवंबर से न्यायिक हिरासत में डासना जेल में बंद हैं। आज उनके अधिवक्ताओं ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय का अंतरिम जमानत आदेश कोर्ट में दाखिल कर दिया। इसके बाद 50-50 हजार रुपये के दो जमानती और इतनी ही धनराशि का व्यक्तिगत बंधपत्र दाखिल किया गया।

जमानत दाखिल होने के बाद कोर्ट ने आजम खां का रिहाई परवाना जारी कर दिया, जो डासना जेल पहुंच चुका है। मनी लांड्रिंग मामले में अंतरिम जमानत पर उनकी रिहाई हो रही है।