सिवनी के एक होटल में ठहरे एक बालिग कपल को कथित तौर पर पुलिसकर्मियों द्वारा धमकाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में पुलिसकर्मी कपल को धमकी देते सुनाई दे रहे हैं। यह कथित बातचीत होटल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई बताई जा रही है।

वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी कपल को कथित रूप से ऐसी धमकी देते सुनाई दे रहे हैं, जिसे सुनकर किसी के भी होश उड़ जाएं। मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। हालांकि, अभी तक इस घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है और न ही इस संबंध में किसी प्रकार की विस्तृत जानकारी सामने आई है।

इस बीच, वायरल वीडियो पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त एक्शन लिया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए सीएम ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। घटना की जांच और आगे की कार्रवाई को लेकर प्रशासन सक्रिय हो गया है।

गौरतलब है कि होटल में ठहरे बालिग कपल को लेकर पुलिसकर्मियों के इस कथित व्यवहार का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और अधिकारिक बयान का इंतजार है।