बॉम्बे हाईकोर्ट ने बुधवार को मुंबई की सड़कों की सफाई के मामले में बृह्नमुंबई महानगर पालिका (BMC) को फटकार लगाई। कोर्ट ने कहा कि सड़कों को केवल तभी सुधारा जाता है जब कोई VIP शहर में आता है। कोर्ट ने सवाल किया कि मुंबई के आम लोगों को यह सुविधा क्यों नहीं मिलती।

कोर्ट की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन 16 नवंबर को मुंबई आए थे। दोनों 17 नवंबर को अर्थशॉट प्राइज सेरेमनी में शामिल हुए थे।

अपनी मुंबई यात्रा के दौरान विलियम और केट ने गली क्रिकेट भी खेला था। इसके अलावा प्रिंस इलेक्ट्रिक ऑटो चलाते भी देखे गए थे।

खबर अपडेट हो रही है।