क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल में न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज का निर्णायक दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। पहला टेस्ट ड्रॉ रहा था। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

भारतीय प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया गया है। पंजाब के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले गुरनूर बरार को टीम में शामिल किया गया है और उन्होंने भारत के लिए टेस्ट डेब्यू किया। वह भारत के टेस्ट कैप नंबर-321 बने। अनुभवी पेसर जसप्रीत बुमराह ने उन्हें डेब्यू कैप दी। बरार को कुलदीप यादव की जगह टीम में रखा गया था और प्लेइंग इलेवन में उन्हें प्रसिद्ध कृष्णा की जगह शामिल किया गया। बरार ने भारत के लिए 13 वनडे में 23 विकेट लिए हैं, जबकि फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 22 मैचों में उनके नाम 71 विकेट हैं।

मोहम्मद सिराज और रविंद्र जडेजा पहले मैच की तरह दूसरे मैच में भी बेंच पर हैं। वॉशिंगटन सुंदर स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर के रूप में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हैं। कीवी टीम ने इस मैच में कोई बदलाव नहीं किया है।

भारत की प्लेइंग इलेवन: केएल राहुल, यशस्वी जयसवाल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल, आकाश दीप, अंशुल कंबोज, गुरनूर बरार, जसप्रीत बुमराह।

न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन: टॉम लाथम (कप्तान), डेवोन कॉन्वे, हेनरी निकोल्स, रचिन रविंद्र, डैरेल मिचेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, जैकब डफी।