मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी मां को जाते हुए देखकर भावुक हो गए और फूट-फूटकर रोने लगे। इस दौरान उन्हें कपड़े से आंसू पोंछते हुए देखा गया।
एक बेटे के लिए इससे बड़ा दिन क्या होगा कि वह खुद अपनी मां को कंधा दे रहा हो। सत्ता के शिखर पर बैठे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लाखों लोगों की जिम्मेदारी संभालते हैं, लेकिन मां के सामने वे भी एक बेटे की तरह भावुक हो गए।
मां को जाते हुए देखकर सीएम योगी फूट-फूटकर रोए। इस दौरान उन्होंने कपड़े से अपने आंसू पोंछे।
यह नजारा बताता है कि सत्ता और जिम्मेदारियों के बीच भी मां का स्थान कितना अहम होता है।