दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने टर्मिनल-3 में जबरन घुसने की कोशिश की।
बताया जा रहा है कि इस दौरान उस शख्स ने CISF जवान को धक्का दिया और भागने की कोशिश की। हालांकि, जवानों ने चंद सेकंड के भीतर ही उसे दबोच लिया।
घटना हाई सिक्योरिटी वाले इस एयरपोर्ट की है, जहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहते हैं। फिलहाल इस मामले में अधिकारियों की ओर से विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है।
इस घटना के बाद एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। मामले की जांच जारी है।