देश में सर्दी बढ़ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक यूपी, बिहार, झारखंड और ओडिशा समेत 8 राज्यों में आज घना कोहरा छाया रहेगा। रविवार को भी पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, यूपी, बिहार, झारखंड, ओडिशा, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में घना कोहरा रहा।

विभाग के अनुसार जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में तापमान लगातार गिर रहा है। राजस्थान के माउंट आबू में लगातार दूसरे दिन पारा 0°C पर पहुंच गया है।

दक्षिण भारत के लिए विभाग ने तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और पुडुचेरी में आज बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के मुताबिक देश के विभिन्न हिस्सों में आज कैसा मौसम रहेगा, इसे मैप के जरिए समझाया गया है। सर्दी के मौसम से जुड़ी तीन तस्वीरें भी जारी की गई हैं। प्रदूषण को लेकर भी अपडेट दिया गया है, जबकि विभिन्न शहरों में दर्ज होने वाले न्यूनतम तापमान की सूची भी जारी की गई है।