विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार को अमेरिकी अदालत के उस आदेश पर प्रतिक्रिया दी है जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल को दिल्ली की अदालतों के जरिये समन भेजने की बात कही गई है। इस पर जायसवाल ने कहा कि वह पहले भी यह कह चुके हैं कि भारत ऐसे बेबुनियाद मुकदमों को खारिज करता है।
विदेश मंत्रालय से बांग्लादेश में ताजा हिंसा के बीच प्रधानमंत्री तारिक रहमान के बयान पर भी सवाल पूछा गया। इस पर प्रवक्ता जायसवाल ने कहा कि भारत का रुख पहले की तरह ही कायम है और वह बांग्लादेश के साथ सकारात्मक, रचनात्मक तथा भविष्य को ध्यान में रखकर संबंध चाहता है। ऐसे संबंध, जो दोनों देशों के साझा इतिहास और वहां के लोगों के साझा सांस्कृतिक मूल्यों पर आधारित हों।
जायसवाल ने कहा कि बांग्लादेश के आंतरिक घटनाक्रम पर वह कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते।