कैथल के कलायत में गलत दिशा से आ रही एक कार ने बाइक सवारों और दो अन्य युवकों को टक्कर मार दी। इस हादसे में गांव कैलरम निवासी 21 वर्षीय साहिल की मौत हो गई, जबकि तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

कलायत में गलत दिशा से आ रही एक कार ने बाइक सवारों और दो अन्य युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में गांव कैलरम निवासी साहिल (21) पुत्र धर्मेंद्र की मौत हो गई, जबकि नवीन और एबन सहित तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

गांव कैलरम निवासी साहिल पुत्र बलवंत की शिकायत पर कलायत थाना में केस दर्ज किया गया है। शिकायत के अनुसार, 20 नवंबर को वह अपने दोस्त साहिल के साथ बाइक पर गांव से नरवाना की तरफ जा रहा था। मटौर कलायत कट के पास एक कार चालक ने गलत दिशा से आते हुए उनकी बाइक को टक्कर मार दी। कार चालक ने बाइक को टक्कर मारने के बाद वहां खड़े दो अन्य युवकों नवीन और एबन को भी टक्कर मार दी।

चारों घायलों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने साहिल को मृत घोषित कर दिया। शिकायत में कार चालक की लापरवाही को हादसे का कारण बताया गया है। मृतक साहिल अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था।

कलायत थाना के जांच अधिकारी एएसआई सुखदेव ने बताया कि शिकायत के आधार पर कार चालक के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद स्वजन को शव सौंप दिया गया।