जम्मू और कश्मीर में पुलिस और सुरक्षा बलों ने एक बड़ा ऑपरेशन शुरू किया है। खबर है कि इस अभियान में लश्कर ए तैयबा का कमांडर लतीफ भट घिर गया है। हालांकि, इस बारे में आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया है।
कहा जा रहा है कि भट ने ही अपने साथियों के साथ मिलकर 11 नवंबर को सीआरपीएफ यानी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के कैंप पर हमला किया था।
बता दें कि सोमवार को भी आतंकियों के साथ पुलिस और सुरक्षा बलों की मुठभेड़ हुई थी। माना जा रहा है कि उस एनकाउंटर में लतीफ भट भाग निकला था। उसे भारत में लश्कर ए तैयबा का आखिरी जीवित कमांडर बताया जा रहा है। उस पर 15 लाख रुपये का इनाम घोषित है। हालांकि, लारू में हुई उस मुठभेड़ में उसका एक साथी मारा गया था।
