अंडर-19 एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले मनल चौहान बुधवार दोपहर अपने गृह क्षेत्र मैनपुरी पहुंचे। यहां उनका जोशीला स्वागत किया गया और खुली जीप में रोड शो निकाला गया।

बताया जाता है कि मनल ने इस मुकाबले में 32 गेंदों पर 47 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया था। उनके आगमन पर शहर में उत्साह का माहौल रहा और लोगों ने उनका अभिवादन किया।

मनल के पिता सुदीप चौहान औडेन्य पड़रिया मौजा के वर्तमान प्रधान हैं। शहर के नगला जुला निवासी मनल मध्य प्रदेश के मुरैना में अपनी ननिहाल में रहते हैं। पिता के अनुसार उनकी पढ़ाई भी वहीं हुई है।

क्रिकेट में हुनरमंद मनल मध्य प्रदेश की अंडर-14 और अंडर-16 टीमों का हिस्सा रह चुके हैं और लंबे समय से चंबल संभाग के लिए खेलते आ रहे हैं। अपनी प्रतिभा के दम पर उन्होंने भारतीय अंडर-19 टीम में जगह बनाई।