कर्नाटक के मंगलूरू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार की शाम उस समय एक बड़ा हादसा टल गया, जब बंगलूरू के लिए रवाना हो रहे एक विमान के विंग से चिंगारी निकलने लगी। घटना के समय विमान में 229 यात्री सवार थे।

जानकारी के अनुसार, सोमवार की शाम मंगलूरू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से बंगलूरू के लिए उड़ान भर रहे विमान के पंख से चिंगारी निकलने लगी। विमान ने उड़ान भरते ही यह स्थिति बनी, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया।

इस घटना में विमान में सवार 229 यात्रियों की सांसें अटक गईं। हालांकि, मंगलूरू एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टल गया।

घटना की अन्य विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है।