मोगा में आम आदमी पार्टी की रैली से पहले कॉफी मशीन फट गई, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार, मोगा में आम आदमी पार्टी की रैली से पहले अचानक कॉफी मशीन फट गई। यह हादसा रैली शुरू होने से पहले हुआ।
इस हादसे में मशीन का एक टुकड़ा वहां काम कर रहे एक व्यक्ति के सिर पर जा लगा। बताया जा रहा है कि व्यक्ति गंभीर है।
घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया और पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।