मुंबई के कुर्ला इलाके में दो से तीन घरों में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया है।
आग की सूचना मिलने के बाद मुंबई अग्निशमन विभाग की छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। अग्निशमन विभाग के मुताबिक, राहत और बचाव कार्य जारी है।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना में हुए नुकसान और आग पर पूरी तरह काबू पाने को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
