मुंबई की मेयर ऋतु तावड़े और नगर आयुक्त अश्विनी भिड़े को धमकी भरा ईमेल भेजा गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस ईमेल में बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अमिताभ बच्चन के बंगले 'जलसा' को उड़ाने की धमकी दी गई है। साथ ही इसमें 26/11 के मुंबई हमलों जैसा एक और आतंकी हमला होने की चेतावनी भी दी गई है।
रिपोर्ट के अनुसार, ईमेल में मुंबई की कुछ अन्य जगहों का भी जिक्र किया गया है। इसमें 1984 के सिख-विरोधी दंगों का भी संदर्भ दिया गया है, जो तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद पूरे देश में भड़के थे।
ईमेल में यह चेतावनी दी गई है कि 26/11 जैसा आतंकी हमला फिर से होने वाला है। फिलहाल इस धमकी से जुड़ी अधिक जानकारी और अधिकारियों द्वारा की गई कार्रवाई का इंतजार है।
