मुजफ्फरनगर में 2013 के सांप्रदायिक दंगे के दौरान डकैती और आगजनी के एक मामले में अदालत ने 13 साल बाद 15 आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया है। अभियोजन पक्ष के अनुसार फुगाना थाना क्षेत्र के गांव फुगाना निवासी सलीम पुत्र समतुल्लाह ने दर्ज कराए मुकदमे में बताया था कि आठ सितंबर 2013 की रात उनके घर पर हिंदू पक्ष के लोगों ने धार्मिक नारेबाजी करते हुए हमला किया। आरोपियों ने धारदार हथियारों के साथ उनके मकान में लूटपाट की और आगजनी कर फरार हो गए। हमले में वह और उनके स्वजन घायल हुए थे। इस मामले में 27 लोगों को नामजद तथा दर्जनों अज्ञात के विरुद्ध धार्मिक उन्माद भड़काने और लूटपाट के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था, जिनमें 15 के विरुद्ध चार्जशीट दाखिल हुई थी। अभियोजन पक्ष ने वादी सलीम, उनके दो भाइयों और अरविंद समेत पांच गवाह पेश किए, लेकिन सभी गवाह अपने बयान से मुकर गए। बचाव पक्ष के अधिवक्ता राहुल चौधरी के अनुसार वादी और उनके दोनों भाइयों ने अदालत में गवाही दी कि उन्होंने घटना होते नहीं देखी और वह आठ सितंबर 2013 से पहले ही अपना गांव छोड़ चुके थे। सोमवार को साक्ष्य के अभाव में अपर जिला एवं सत्र न्यायालय, फास्ट ट्रैक कोर्ट-प्रथम के न्यायाधीश ने आरोपियों को दोषमुक्त करने का निर्णय सुनाया। अभियोजन पक्ष के अनुसार एक आरोपी राजकुमार की सुनवाई के दौरान मौत हो चुकी है। बचाव पक्ष के अधिवक्ता सौराज सिंह और राहुल चौधरी ने बताया कि गवाहों के पक्षद्रोही होने तथा साक्ष्य के अभाव में अदालत ने गौरव वर्मा, सुमित, अजीत, गौरव पुत्र अमर पाल, नितिन, योगेश, पुष्पेंद्र, मोन्टी, विकास, योगेश, विनोद, पंकज शर्मा और जितेंद्र पुत्र वीर सिंह को दोषमुक्त कर दिया। वहीं आरोपी राकी के विरुद्ध आइपीसी की धारा 153ए के आरोप में दो पृथक पत्रावलियों पर सुनवाई हुई, जिसमें उसे भी साक्ष्य के अभाव में दोषमुक्त कर दिया गया।
मुजफ्फरनगर दंगा मामले में 13 साल बाद फैसला, कोर्ट ने 15 आरोपियों को किया दोषमुक्त
मुजफ्फरनगर में 2013 के सांप्रदायिक दंगे के दौरान डकैती और आगजनी के एक मामले में अदालत ने 13 साल बाद 15 आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया है। अभियोजन पक्ष के अनुसार फुगाना थाना क्षेत्र के गांव फुगाना निवासी सलीम…

More stories
24 नवंबर 2026 का अंक राशिफल: जिम्मेदारियों और रिश्तों के बीच संतुलन का दिन, जानें अपना मूलांक
24 नवंबर 2026 का अंक राशिफल सभी मूलांक 1 से 9 के लिए दैनिक भविष्यवाणियां प्रस्तुत करता है। यह राशिफल भानुप्रिया मिश्रा, एस्ट्रोपत्री द्वारा दिया गया है। इस दिन की तारीख का अंक 6 है और भाग्यांक 9 बन रहा है। अंक 6 प्रेम…
आईएफएफआई के फिल्म बाजार में पहली बार शामिल हुआ पश्चिम बंगाल, दिखाई उद्योग की ताकत
पश्चिम बंगाल ने 22 नवंबर 2026 को गोवा में आयोजित 57वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) के WAVES फिल्म बाजार में अपनी फिल्म उद्योग क्षमता प्रदर्शित की। राज्य की सूचना, सांस्कृतिक कार्य और पर्यटन राज्य…
KBC के वायरल सवाल पर अमिताभ बच्चन और सोनी टीवी को कानूनी नोटिस
अमिताभ बच्चन और सोनी टीवी को 'कौन बनेगा करोड़पति' से जुड़े एक वायरल वीडियो को लेकर कानूनी नोटिस भेजा गया है। पंजाब के संगरूर के वकील इंद्रजीत अरोड़ा का आरोप है कि वीडियो में पूछा गया सवाल राज्य की नकारात्मक छवि पेश करता…
गंगा महोत्सव की तीसरी संध्या लोक संगीत और भक्ति के रंग में रंगी
वाराणसी के नमोघाट पर रविवार को गंगा महोत्सव की तीसरी संध्या लोक संगीत और भक्ति के रंग में रंगी। मुक्ताकाशीय मंच पर लोक गायिका कल्पना पटवारी ने छठ गीत 'दर्शन मांगी ला...' से शाम की शुरुआत की। इसके बाद शिवाष्टकम 'प्रभु…
सलमान खान ने बजरंगी भाईजान 2 की अटकलों पर लगाया विराम, कहा- सीक्वल नहीं बनना चाहिए
सुपरस्टार सलमान खान ने स्पष्ट किया है कि उनकी 11 साल पुरानी ब्लॉकबस्टर फिल्म बजरंगी भाईजान का सीक्वल नहीं बनेगा। उन्होंने कहा कि ऐसी फिल्मों को सीक्वल तक ले जाना और फिर पहले पार्ट से तुलना करना सही नहीं होगा। सलमान इन…
तेलंगाना में ट्रक ने ऑटो-रिक्शा को टक्कर मारी, एक ही परिवार के चार की मौत
तेलंगाना के विकाराबाद जिले में रविवार को एक सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार बुग्गा रामेश्वरम के पास एक ट्रक ने ऑटो-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे ऑटो चालक और उसमें सवार तीन महिलाओं…