ओप्पो ने हाल ही में इंडियन मार्केट में अपनी फ्लैगशिप Oppo Find X10 सीरीज लॉन्च की है। इसके बाद कंपनी ने Oppo Find X9s पर डिस्काउंट का एलान किया है। यह फोन फिलहाल Amazon पर 84,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लिस्ट है। रिपोर्ट के मुताबिक, बैंक ऑफर के जरिए खरीदार इस फोन पर 12,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं।
Amazon Pay ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 12,324 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है, जबकि दूसरे बैंक के क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 8,500 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा पुराना फोन एक्सचेंज करके भी यूजर्स बचत कर सकते हैं।
Oppo Find X9s में 6.59-इंच का ProXDR AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 3,600 निट्स तक है। फोन में MediaTek Dimensity 9500s प्रोसेसर, 7,025 mAh की बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।
कैमरे की बात करें तो फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसका प्राइमरी कैमरा 50MP का हैजलब्लेड ट्यून Sony LYT-700 लेंस है। सेटअप में 3x पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और अल्ट्रा वाइड लेंस भी शामिल है। सेल्फी के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन Dolby Vision वीडियो रिकॉर्डिंग, AI इमेजिंग टूल और रियर व फ्रंट कैमरा से 4K 60fps वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है।
