पटना के फतुहा फोरलेन पर सुपंचक गांव के पास शनिवार को वैशाली जिले से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से लौट रही एक बस सड़क किनारे खड़े हाइवा से टकरा गई। बस में करीब 50 लोग सवार थे। हादसे में करीब दो दर्जन लोग जख्मी हो गए।

घटना के बाद बस चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को फतुहा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई। इलाज के बाद सभी घायल अपने-अपने घर लौट गए।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।