प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करने पर इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा को संगठन के भीतर विरोध का सामना करना पड़ रहा है। कनाडा में रहने वाले कांग्रेस कार्यकर्ता देवांशु नारंग ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को पत्र लिखकर पित्रोदा को पद से हटाने की मांग की है।
संगठन के उपाध्यक्ष जॉर्ज अब्राहम ने भी पित्रोदा की टिप्पणी पर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि इससे धर्मनिरपेक्षता, लोकतंत्र और अल्पसंख्यक अधिकारों पर कांग्रेस का पक्ष कमजोर हो सकता है।
बता दें कि पित्रोदा ने मोदी को व्यक्तिगत रूप से गर्मजोशी से पेश आने वाला और दयालु बताया था। इसी टिप्पणी को लेकर पार्टी के भीतर नेताओं की नाराजगी सामने आई है।