सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में पिछले महीने हुए विरोध प्रदर्शनों के मामले में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP), कांग्रेस, आम आदमी पार्टी (AAP) और ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) को नोटिस जारी किया है। दिल्ली किराना कमेटी और दिल्ली आयरन एंड हार्डवेयर मर्चेंट एसोसिएशन ने याचिका दायर कर जंतर-मंतर और रामलीला मैदान में प्रदर्शनों पर आपत्ति जताई है। याचिका में कहा गया है कि रामलीला मैदान के आसपास कई बड़े थोक बाजार हैं, इसलिए वहां प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।
व्यापारियों का कहना है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हुए प्रदर्शनों से मध्य दिल्ली में कारोबार को नुकसान पहुंचा। याचिकाकर्ताओं ने प्रदर्शनों से व्यापार प्रभावित होने का आरोप लगाया है।
चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा कि इस मामले की सुनवाई प्रदर्शन पर लगी पाबंदियों को चुनौती देने वाली अन्य याचिकाओं के साथ की जा सकती है। बेंच ने यह भी कहा कि पुलिस और अधिकारियों के खिलाफ दायर अवमानना याचिकाओं पर अलग दिन सुनवाई होगी।
खबर अपडेट की जा रही है।
