चेन्नई। कोलाथुर से 'तमिलगा वेत्री कझगम' (TVK) के विधायक वीएस बाबू का 75 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। बाबू ने हाल ही में हुए तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में DMK अध्यक्ष एमके स्टालिन को हराया था।
वीएस बाबू दो बार तमिलनाडु विधानसभा के सदस्य रहे। पहली बार वे 2006 में DMK के टिकट पर विधानसभा के लिए चुने गए थे। वे DMK के चेन्नई उत्तर जिला सचिव भी रहे, लेकिन 2016 में उन्हें इस पद से हटा दिया गया था।
इसके बाद वे AIADMK में शामिल हो गए और फिर 2026 में अपने परिवार के साथ अभिनेता विजय की पार्टी TVK से जुड़ गए।
