उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने हवलदार इंस्ट्रक्टर मुख्य परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर उत्तर कुंजी देख और डाउनलोड कर सकते हैं। उत्तर कुंजी पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध है, जिससे अभ्यर्थी अपने उत्तरों का मूल्यांकन कर सकते हैं।
आयोग ने उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करने की सुविधा भी दी है। जो अभ्यर्थी किसी उत्तर से संतुष्ट नहीं हैं, वे आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। इसके लिए लिंक आज से सक्रिय हो गया है और अभ्यर्थी 1 दिसंबर तक अपनी आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।
आपत्ति दर्ज करने के लिए प्रत्येक प्रश्न के लिए 100 रुपये का शुल्क देना होगा। बिना ऑब्जेक्शन फीस के कोई भी आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे निर्धारित तिथि के भीतर ही आपत्ति दर्ज कर लें, क्योंकि अंतिम तिथि बीत जाने के बाद दोबारा मौका नहीं दिया जाएगा।
आंसर-की प्रक्रिया पूरी होने के बाद हवलदार इंस्ट्रक्टर मुख्य परीक्षा का परिणाम जल्द ही जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिये अपना नतीजा देख सकेंगे।
