मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार को कहा कि पश्चिम बंगाल का नाम बदलकर 'पश्चिम बंग' करने का प्रस्ताव विधानसभा के अगले सत्र में पेश किया जाएगा। यह सत्र 4 दिसंबर से शुरू हो रहा है। यह फैसला अधिकारी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में लिया गया।
बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि नाम बदलने का प्रस्ताव 9 दिसंबर को सदन में पेश किया जाएगा। उन्होंने बताया कि विधानसभा से प्रस्ताव पास होने के बाद इसे मंजूरी के लिए केंद्र सरकार के पास भेजा जाएगा।
विधानसभा का शीतकालीन सत्र 4 से 14 दिसंबर तक चलेगा।
खबर अपडेट हो रही है।