क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण कर ली है। उन्हें पार्टी की नई नेशनल OBC मोर्चा कार्यकारिणी में जगह मिली है, जहां उन्हें 'स्पेशल इनवाइटी' बनाया गया है।
उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सदस्य अमरपाल मौर्य ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान चहल को नई कार्यकारिणी में पदाधिकारी के रूप में शामिल किया गया।
यह जानकारी सामने आते ही चहल के राजनीति में प्रवेश को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि, इस संबंध में अभी और विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
खबर अपडेट की जा रही है।
