पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भारतीय जनता पार्टी और शिरोमणि अकाली दल ने एक बार फिर गठबंधन का ऐलान किया है। छह वर्ष बाद हुए इस समझौते के तहत दोनों दल मिलकर चुनावी मैदान में उतरेंगे। भाजपा कार्यालय में अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर बादल का स्वागत किया गया, जहां गृह मंत्री अमित शाह, नितिन नवीन, केवल ढिल्लों और अन्य नेता मौजूद रहे। सुखबीर बादल की उपस्थिति में गठबंधन की औपचारिक घोषणा हुई। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि अकाली दल लौटकर NDA में आ रहा है। चंडीगढ़ से मिली जानकारी के अनुसार, 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब की राजनीति में यह बड़ा बदलाव माना जा रहा है। दोनों दलों के शीर्ष नेतृत्व की उपस्थिति में इस राजनीतिक फैसले पर मुहर लगाई गई।